*हमारा संविधान एक महान ग्रंथ है :अरविंद वशिष्ठ*
झाँसी :आज संविधान दिवस के अवसर पर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी के द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद वशिष्ठ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष विक्रम खटीक ने की।उक्त अवसर पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
मुख्य अतिथि अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि भारत का संविधान केवल कानूनों का संग्रह नहीं, बल्कि देश की आत्मा और नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा की गारंटी है। हमें अधिकारों के साथ कर्तव्यों के पालन को भी उतनी ही गंभीरता से निभाना होगा।हमारा संविधान एक महान ग्रंथ है। आज आवश्यकता है कि हम लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करें और समाज में संवाद की संस्कृति को बढ़ाएँ।
मनीष कश्यप ने कहा कि युवा पीढ़ी को संविधान की भावना समझना अत्यंत आवश्यक है। जब नागरिक जागरूक होते हैं तभी राष्ट्र मजबूत बनता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा विक्रम खटीक ने कहा कि संविधान ने हमें अभिव्यक्ति की आज़ादी, समान अवसर और न्याय का अधिकार दिया है। हम इन मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
सभा का संचालन चंदन खटीक ने किया।
उक्त अवसर पर अभिषेक दीक्षित, हैदर अली, प्रेमा बाई, आशीष वाजपेयी आर के अमर्या आदि उपस्थित रहे
हमारा संविधान एक महान ग्रंथ है :अरविंद वशिष्ठ
