“हमे पहले से पता था कि ये (नीतीश कुमार) जाने वाले हैं”

New Delhi…

नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा खुलासा !

“हमे पहले से पता था कि ये (नीतीश कुमार) जाने वाले हैं. मुझे पहले ही लालू यादव और तेजस्वी ने बता दिया था. आज वो सच साबित हुआ. फिर भी हमने उनको साथ रखने की कोशिश की. इस देश में कुछ लोगों का आया राम गया राम लगा रहता है.”..

Patna…

नितीश कुमार ने राज्यपाल से मिलकर एनडीए का समर्थन पत्र सौंपा.
साथ में बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी रहे मौजूद.
सम्राट चौधरी ने कुछ समय पहले कहा था कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से उतार कर ही पगड़ी उतारेंगे. अब वही पगड़ी पहन नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए साथ में खड़े हैं…

बागडोगरा, पश्चिम बंगाल…

बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा, ”नीतीश कुमार ने 23 जून 2023 को पटना में विपक्षी दलों की पहली बैठक बुलाई. दूसरी बैठक 17-18 जुलाई 2023 को बेंगलुरु में बैठक हुई. उसके बाद 31 अगस्त-1 सितंबर 2023 को मुंबई में बैठक हुई. तीनों बैठकों में नीतीश कुमार का योगदान रहा, तो हम मानकर चल रहे थे कि वे भाजपा के खिलाफ लड़ेंगे, भाजपा की विचारधारा को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.”..

New Delhi…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन करके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी नयी सरकार के लिये अग्रिम बधाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *