हरदोई पत्नी की सड़क दुर्घटना मौत सुन पति ने भी दे दी जान!

हरदोई । पत्नी की सड़क दुर्घटना मौत सुन पति ने भी दे दी जान!

हरदोई के थाना सुरसा के अंतर्गत पचकोहरा के निकट लखनऊ रोड पर सोमवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना में नर्स मणिकर्णिका की मृत्यु सुनकर शिक्षक पति योगेश कुमार ने घटना से क्षुब्ध होकर अपने घर पर आत्महत्या कर ली। मृतका नर्स मणिकर्णिका अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। पति योगेश कुमार भी अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। 3 माह पूर्व ही दोनों का विवाह हुआ था।

सुरसा थाना के दाउदपुर गांव निवासी योगेश कुमार की पत्नी मणिकर्णिका ब्लाक टड़ियावां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नर्स के पद पर तैनात थी। बताया गया है रोज की तरह मणिकर्णिका सोमवार की सुबह स्कूटी पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में हरदोई लखनऊ हाईवे पर पचकोहरा गांव के पास तेज गति से जा रही प्राइवेट बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी सवार मणिकर्णिका सड़क पर गिर गई। इस बीच बस के पहिए मणिकर्णिका के सिर के ऊपर से निकाल गए। इस हादसे में मणिकर्णिका की मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार योगेश अपनी चार बहनों में इकलौता था। वही उसकी पत्नी मणिकर्णिका भी अपने मां-बाप की इकलौती संतान थी।
हादसे को अंजाम देने वाली बस का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *