कानपुर 4 नवंबर रविवार को पुलिस ने एक से एक ऐसे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया जो हाईप्रोफाइल तरीके से चलाया जा रहा था व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए संचालित हो रहे इस सेक्स रैकेट में ऑनलाइन सेक्स रिमाइंड को पूरा करने का कारोबार किया जा रहा था। पुलिस ने इस सिलसिले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
रेल बाजार पुलिस ने हाई प्रोफाइल तरीके से चलाए जा रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ के बारे में बताया कि कुछ लोग व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए लोगों से संपर्क किया करते थे यह लोग पहले तो व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए लोगों तक गंदी तस्वीरें भेजा करते थे।
व्हाट्सएप ग्रुप चलाने वाले लोगों ने एक नए तरीके का फंडा इजाद किया था।। यह लोग कोचिंग व आसपास के क्षेत्रों से एकत्रित किए गए नंबरों के जरिए व्हाट्सएप पर संपर्क किया करते थे । संपर्क के दौरान जुड़ गए लोगों को गंदी तस्वीरें और मैसेज भेजते, तो कई लोग इससे अपने आप को अलग कर लेते, लेकिन कुछ लोग इससे जुड़े रहते और इसका रिप्लाई करते। जिन लोगों की रिप्लाई आती उनको यह अपने कस्टमर के रूप में बदल दिया करते थे।
पुलिस ने बताया कि ऑनलाइन डिमांड के बदले 3 से ₹5000 लिए जाते थे पुलिस ने बताया कि ये लोग अधिकांश ऐसे ग्राहकों को चयनित करते थे जो धंधे के बारे में बाहर किसी को कुछ ना बता सके।
पुलिस ने काकादेव निवासी मोहित शुक्ला सूरज और नेपाल में रहने वाला संदीप नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने किंग्स ऑफ काकादेव के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था।
पुलिस बाकी लोगों की तलाश कर रही है। मोहित सरगना बताया जा रहा है।
