झाँसी | सोमवार तड़के सीपरी बाजार के ग्रासलैंड के पास झांसी शिवपुरी हाईवे से होते हुए दिल्ली से सागर जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई| बस में बैठी 30-35 सवारियां घायल हो गई| पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से खिड़कियां तोड़कर उनको निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया| घायलों का कहना है कि बस की रफ्तार अधिक होने से हादसा हुआ|
रविवार आधी रात को दिल्ली से सागर के लिए प्राइवेट बस रवाना हुई थी, इसमें 30 से अधिक सवारी है मौजूद थी, 10-12 महिलाएं थी | सवारी ने बताया कि बस जैसे ही ग्रासलैंड के पास पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई | लोग बस के अंदर फस गए | उनके बीच चिख पुकार मच गई| आसपास के लोग जमा हो गए|सीपरी बाजार पुलिस भी पहुंच गई| बस का शीशा तोड़कर सवारियों को बाहर निकल गया |
प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा के मुताबिक घायल यात्रियों की हालत सामान्य है |
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
हाईवे पर बस पलटी, 12 यात्री घायल
