वीरधा/ललितपुर | करवा चौथ के दिन शुक्रवार को दो महिलाओं के सुहाग उजड़ गए| कोतवाली सदर अंतर्गत वीरधा के पास हाईवे पर तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी| 40 वर्षीय गंगाराम साहू और 30 वर्षीय राजेश साहू निवासी वीरधा की मौके पर ही मौत हो गई| बस करीब 1 किलोमीटर तक बाइक को भी घसीट ले गई| हादसा देख बस की सवारियां चिल्लाने लगी तो चालक ने 1 किलोमीटर की दूरी पर बस को रोक दिया और भाग गया|
हादसे के बाद भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए|वीरधा चौकी पुलिस भी पहुंच गई और बस को कब्जे में ले लिया| चालक की तलाश की जा रही है|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
हाईवे पर बस में बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत
