हापुड़ | थाना कपूरपुर क्षेत्र के सपनावत गांव में रविवार देर रात कार सवार बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई | इसमें 50000 के इनामी गोक्स हिस्ट्रीसीटर हसीन(30) की मौत हो गई | बदमाश जिला संभल के थाना असमोली क्षेत्र के गांव मेंनोटा का निवासी था | मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गाड़ी में पांच गोलियां लगी, इसमें थाना कपूरपुर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडे बाल बाल बचे | पुलिस ने मौके से एक पिस्टल, दस कारतूस,पांच खोखा एवं एक कार बरामद की | पुलिस बदमाश की बाकी साथियों की तलाश कर रही है|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
हापुड़ में 50000 का इनामी पुलिस मुठभेड़ में ढेर
