झांसी। भारतीय प्रजाशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित पंकज रावत ने बताया कि वह शनिवार को नगर आयुक्त को ज्ञापन के माध्यम से अपील करेंगे कि वह हारे हुए पार्षदों का विशेष सत्र बुलाकर जाने की कैसे वार्डो का तीव्र विकास किया जा सकता है साथ ही भ्रष्टाचार पर कैसे लगाम लगाई जा सकती है।
इस मौके पर पंकज रावत ने कहा कि वार्ड का प्रत्येक प्रत्याशी एक विशेष विकास के खाके के साथ चुनाव मैदान में उतरता है साथ ही वह घोषणा करता है कि यदि वह जीता तो वार्ड का विकास होगा साथ ही भ्रष्टाचार पर लगाम भी लगायेगा। रावत ने कहा कि निकटतम मतों से हारे प्रत्याशियों का एक विशेष सत्र बुलाकर झांसी के विकास में उनका योगदान लिया जा सकता है। रावत ने कहा कि वार्ड पार्षद तो विकास के कार्यों को देखता ही है यदि हारे प्रत्याशी को भी थोड़ी बहुत जिम्मेदारी सौंप दी जाये तो निश्चित ही वार्ड में विकास कार्य तेज गति से होगा साथ ही भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगाया जा सकता है।
इस दौरान जय किशन गोस्वामी, राजेश तिवारी, अमित यादव, राजेन्द्र मिश्रा, एनपी सिंह, आनंद मुदगल, नीरजा रावत, अनूप चैबे, दीपक घुटेरिया आदि उपस्थित रहें।
हारे पार्षद भी दे सकते है विकास को गति- पं पंकज रावत (नगर निगम बुलाय इनका विशेष सत्र)
