हिरासत में हत्याओं के पीछे एक व्यापक सांठगांठ है : SC

नई दिल्ली।।पुलिस कस्टडी और जेलों में हत्याओं पर SC की टिप्पणी
ऐसे मामलों में कोई न कोई सांठगांठ अवश्य : सुप्रीम कोर्ट। यूपी डीजीपी से सुप्रीम कोर्ट ने विस्तृत हलफनामा मांगा। 183 पुलिस मुठभेड़ हत्याओं की जांच पर मांगा हलफनामा। हिरासत में हत्याओं के पीछे एक व्यापक सांठगांठ है : SC

दिल्ली। टेलिग्राफ की मेहुल देवकाला की रिपोर्ट है। गांधी जी ने गुजरात विद्यापीठ की स्थापना की थी। वहाँ पर सर्व धर्म प्रार्थना रोक दी गई। छात्रों ने काली पट्टी लगा कर विरोध किया है। यही नहीं गुजरात सरकार ऐसा क़ानून लाने जा रही है जिसके तहत गुजरात की यूनिवर्सिटी में छात्र संघ के चुनाव नहीं होंगे। सीनेट और सिंडिकेट में सरकार अब अपना नुमाइंदा मनोनीत करेगी। क्या गुजरात सरकार और बीजेपी को छात्रों से डर लगने लगा है? गुजरात में बीजेपी लगातार चुनाव जीतते आ रही है। इसके बाद भी लोकतंत्र से इतनी परेशानी ? जब चुनाव हो रहे थे तो बंद करने की क्या ज़रूरत थी? वाइस चांसलर का कार्यकाल भी तीन साल से बढ़ा कर पाँच साल किए जाने पर विचार चल रहा है। अख़बार ने लिखा है कि इस नियंत्रण के पीछे खेल यह हो सकता है कि यूनिवर्सिटी की महँगी ज़मीन पर किसी की नज़र है। जिन चीज़ों की ज़रूरत नहीं है, वहाँ तक इनकी नज़र है।

अनूपपुर जिला मुख्यालय में
प्रदेश के खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह स्वतंत्रता
दिवस में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे

अनूपपुर (मध्यप्रदेश राजेश शिवहरे) मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह उत्कृष्ट विद्यालय के प्रांगण में प्रातः 9 बजे से आयोजित स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
श्री सिंह ने अनूपपुर जिले के सभी नागरिकों को अनूपपुर जिले के निर्माण के बीसवीं वर्षगांठ एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं संप्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *