होमगार्ड के घर में घुसे चोर, उड़ा ले गए 4 लाख के जेबरात

झाँसी | बबीना थाने में तैनात होमगार्ड मानवेंद्र यादव के रसीना रोड स्थित घर का ताला तोड़कर बदमाशों ने करीब चार लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात उड़ा दिये | सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई| पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खांगले |
मानवेंद्र के परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 10:00 बजे सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे| आधी रात करीब 2:00 बजे घर के आंगन में आहट होने पर मानवेंद्र की नींद टूट गई| जैसे ही वह दूसरे कमरे में पहुंचे, तभी चोर छत के रास्ते भाग निकले | छत पर ही वह बक्से को छोड़कर भाग गए| मानवेंद्र का कहना है कि घर के अंदर घुसे चोर मंगलसूत्र, दो सोने की चूड़ी, दो जोड़ी पायल चुरा ले गए| इन आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब ₹400000 आई गई है | पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *