ऐसा कोई सपना नहीं है जो साकार नहीं किया जा सके – विनोद उनियाल: रिपोर्ट:अनिल मौर्य

नई दिल्ली
हिन्दी साहित्य के तीन दिवसीय उपवेशन के एक सत्र को संबोधित करते हुए श्री विनोद उनियाल मंत्री उत्तराखंड सरकार ने कहा कि ऐसा कोई सपना नहीं है जिसे देखा जाए और साकार न किया जा सके। हर सपना साकार करने के लिए दृढ़ संकल्प शक्ति के साथ उसे साकार करने का प्रयास किया जाना चाहिए। इसी क्रम में डॉ करुणा शंकर उपाध्याय ने कहा कि हिन्दी विश्व में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। विदित है कि नयी दिल्ली के हंसराज कॉलेज में हिन्दी साहित्य भारती का तीन दिवसीय उपवेशन कार्यक्रम चल रहा है। इस आयोजन के तीसरे दिन प्रथम सत्र को मुख्य अतिथि के रूप में हिन्दी का वैश्विक परिवेश विषय पर सभागार को संबोधित करते हुए डॉ करुणा शंकर उपाध्याय ने कहा कि विश्व में सर्वाधिक प्रकाशन हिन्दी किताबों का हुआ है। विश्व में सर्वाधिक हिन्दी पत्रिकाएं प्रकाशित होती है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि संभावना यह भी है कि आगे आने वाले दस वर्षों में इंग्लैंड अमेरिका के प्रधानमंत्री तथा राष्ट्र प्रमुख हिन्दी बोलने वाले होंगे।
इस सत्र को सर्वश्री माधवेन्द्र प्रसाद पाण्डेय,डॉ अरुण कुमार सज्जन,ने भी संबोधित किया।
वित्तीय प्रबंधन विषय को लेकर संपन्न हुए सत्र को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी भोपाल के निदेशक डॉ विकास दवे ने कहा कि वित्त का प्रबंध करना बहुत आसान है जबकि बित्त का सदुपयोग करना बहुत कठिन है। डॉ दवे अनेक उदाहरण देते हुए बताया कि बित्त का सदुपयोग पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम को हंसराज कॉलेज की प्राचार्य डॉ रमा शर्मा, श्री मयूर अग्रवाल, सहित अनेक विद्वान वक्ताओं ने संबोधित किया।
कार्यक्रम के एक विशेष सत्र में सभी मंचासीन अतिथियों का सम्मान किया गया साथ ही उपवेशन कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
कार्यक्रम में एक सत्र जिज्ञासा समाधान का भी रखा गया जिसमें अपने अनुभव के आधार पर सभी ने अपने विचार व्यक्त किये।
इस सत्र में हिंदी साहित्य भारती के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रवींद्र शुक्ल ने उपयोगी एवं अनुकरणीय मार्गदर्शन दिया।
हिंदी साहित्य भारती की तीन दिवसीय उपवेशन कार्यक्रम में सुदर्शन टीवी के संस्थापक श्री सुरेश चव्हाण को संस्कृति साधक सम्मान 2023-24 , प्रोफेसर कमलप्रभा कपानी उड़ीसा को हिन्दी साधक सम्मान 2023-24, डॉ के साईं लता चेन्नई तमिलनाडु हिंदी साधक सम्मान 2023-24,जय वर्मा इंग्लैंड को संस्कृति साधक सम्मान 2023-24,से विभूषित किया गया। सुदर्शन टीवी के संस्थापक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती यह कि विश्व गुरू के आसन पर कौन सा राष्ट्र आसीन होगा?यह इस डिजिटल युग में इस बात पर निर्भर करेगा कि किस राष्ट्र की ट्रेडिंग अधिक है,किस विचार की ट्रेंडिंग अधिक है। यह तब संभव है जब हम जागरुक रहकर अपनी संस्कृति और अपनी राष्ट्रीयता के लिए सकारात्मक भाव से सोचेंगे और समाज को उचित अनुचित का बोध कराएंगे।
इस अवसर पर केन्द्रीय मार्गदर्शक महामण्डलेश्वर शाश्वतानंद गिरि जी महाराज, केन्द्रीय हिन्दी संस्थान आगरा के निदेशक सुनील कुलकर्णी, साध्वी ममता जी कार्यक्रम संयोजक डॉ रमा, केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ रवींद्र शुक्ल, सहित देश विदेश से पधारे हुए अतिथि, विद्वान वक्ता, विश्व विद्यालयों के विभागाध्यक्ष, साहित्यकार, बुद्धिजीवी, पत्रकार तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर स्वागत उत्पादन डॉक्टर रमन शर्मा तथा आभार प्रदर्शन श्री राजीव शर्मा जी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *