क्या मोदी को ले डूबेगे पेट्रोल के दाम? -कीमत 80 पर पहुंची, बुरा हाल

नई दिल्ली 12 सितम्बरः देश मे  अच्छे दिन का नारा देकर केन्द्र मे  काबिज हुयी भाजपा सरकार के सामने पेट्रोल  के दाम चुनौती बनकर उभरे हैं। यदि इन पर काबू नहीं किया गया, तो मोदी सरकार पर संकट के बादल मंडरा सकते हैं।

देश मे  इन दिनो  पेटोलियम पदार्थों के दाम लोगो  को परेशान किये हैं। पेट्रोल  ऐसी चीज है, जिसका आज हर आदमी प्रयोग कर रहा है। सरकार ने इनके दामो  को प्रतिदिन तय करने के निर्देेश क्या दिये, दाम नीचे गिरने का नाम ही नहीं ले रहे। महारास्ट मे  तो दाम 80 रूपये प्रतिलिटर पहुंच गये हैं। मध्य प्रदेश का भी बुरा हाल है। पदार्थों के दामो मे  पिछले 15 दिन मे  दो से तीन प्रतिशत की वृद्वि हो चुकी है।

आइये अब आपको बताते है कि किस शहर मे  कितने दामो  पर मिल रहा है पेट्रोल  और डीजल। दिल्ली की बात करे , तो यहां थोड़ी सी राहत है। दिल्ली मे पेट्रोल  70.38 रूपये, डीजल 58.72 रूपये लिटर है। मुंबई मे  तो पेट्रोल  की कीमत मे जैसे आग लग गयी है। यहां पेट्रोल  79.48 रूपये व डीजल 62.37 रूपये लिटर है।

कोलकाता मे  भी पेट्रोल  73 रूपये के आसपास है। चेन्नै मे पेट्रोल  73रूप्ये के आसपास है। इन सबके बीच मप्र मे पेट्रोल  और डीजल के दाम मुंबई की बराबरी कर रहे हैं। भोपाल मे पेट्रोल  76.77 पैसे प्रतिलिटरए इंदौर में 76.53 रूपए है।

आर्थिक मामलो के जानकारो  का कहना है कि पेटोलियम पदार्थों के दामो मे  वृद्वि से महंगाई बढ़ेगी। आने वाला समय त्योहारो  का है। इसमे  सबसे ज्यादा टांसपोर्ट होता है। पेट्रोल  व डीजल के दाम बढ़ने से वस्तुओ  के दामो  पर असर पड़ेगा। यह असर मोदी सरकार को संकट मे  डाल सकता है।

लोगो  का कहना है कि पेट्रोल  के दाम रोज तय होने के बाद तो जैसे भूचाल सा आ गया है। सोचा था कि दाम कम हांेगे, लेकिन यह तो बढ़ते ही जा रहे हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *