झांसी मेयर-जानिये किस पर दांव लगाएगी भाजपा

रवि त्रिपाठीझांसी 6 अक्टूबरः बस ज्यादा से ज्यादा 10 अक्टूबर। इसके बाद पूरे प्रदेश मंे निकाय चुनाव को लेकर मेयर की सीटो के आरक्षण की जानकारी सार्वजनिक कर दी जाएगी। झांसी से महापौर का पद किस वर्ग के लिये होगा। इसको लेकर हम आपको चौंकाने वाली जानकारी देने जा रहे हैं। भाजपा ने मन बना लिया है कि सीट चाहे जिस वर्ग मे  जाए। पार्टी साहू समाज पर दांव लगाने को तैयार है। यानि सब कुछ ठीक रहा, तो यकीन मानिये झांसी का मेयर साहू समाज से ही होगा।

वैसे तो निकाय चुनाव को लेकर आज वार्ड के आरक्षण की सूचना जारी हो गयी है। इसके बाद से संभावित प्रत्याशियो  ने अपने-अपने इलाके का गुणाभाग लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।इस बार सभासद चुनाव मे  सबसे ज्यादा डिमांड भाजपा की है। हर किसी को यह लग रहा कि भाजपा से टिकट मिलना, जीत की गारंटी है। जबकि सभासदी के चुनाव मे  पार्टी से कहीं अधिक व्यक्ति का प्रभाव काम करता है।बरहाल, सभासदी के लिये किसको किस दल से टिकट मिलता है, यह ज्यादा सोचने की बात नहीं है।

सोचने की बात यह है कि महापौर के लिये बीजेपी से किसे टिकट मिलता है। सत्ता के रथ पर सवार बीजेपी के सामने जीत से ज्यादा जरूरी जिताउ समाज का चयन करना है। इसको लेकर रणनीतिकारो का मंथन चल रहा है।मार्केटसंवाद डॉटकॉम को मिली जानकारी के अनुसार झांसी मे  मेयर की सीट सामान्य होने की संभावना बहुत ज्यादा है। भाजपा के लिये यह मुददा नहीं है। सीट चाहे सामान्य हो या फिर किसी दूसरे वर्ग की।

पार्टी ने लगभग मन बना लिया है कि झांसी मे साहू समाज को मैदान मे  उतारा जाए।पार्टी के रणनीतिकारो  की इस सोच का विश्लेषण करे, तो पाते है कि झांसी मे  कुशवाहा, कोरी के साथ साहू समाज की संख्या बल काफी है। बसपा मे  पिछले चुुनाव मे कैलाश साहू पर दांव खेला था, जो लगभग सफल रहा था।पार्टी से जुड़े सूत्र बताते है कि साहू समाज को टिकट देने के पीछे पिछड़े वर्ग को अपने पाले मे  बनाये रखने की कवायद भी कही जा रही है।

हालांकि साहू समाज को आगे करने की मंशा का पार्टी मे  ही विरोध भी हो रहा है।जानकार कह रहे है कि यदि सीट सामान्य होती है और इसके बाद भी साहू समाज के व्यक्ति को टिकट दिया जाता है, तो यह गलत होगा।जहां तक पार्टी के निणर्य के फाइनल होने की बात है, तो 10 तारीख तक यह स्थिति साफ हो जाएगी। वैसे साहू समाज से टिकट के दावेदारो  मे  सबसे पहला नाम जगदीश साहू का आ रहा है। वो पार्टी के पुराने और साहू समाज के प्रतिष्ठित नेताओ  मे  गिने जाते हैं।

हालांकि नाम काफी है।बरहाल, साहू समाज पर पार्टी की निगाह से दूसरे वर्ग के लोगो  की तैयारियो  को जोरदार झटका लग सकता है। वर्तमान मे  वैश्य, ठाकुर और ब्राहमण समाज से कई लोग मेयर चुनाव लड़ने की तैयारी मे  हैं। उन्हांेने भाजपा मे  आवेदन भी कर रखा है। टिकट पाने वालो  की लाइन मे  सबसे आगे महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी हैं। उन्हंे इस बात का यकीन है कि पार्टी महानगर अध्यक्ष होने के कारण टिकट देगी।

जबकि संतोष सोनी, रामतीर्थ सिंघल, सुबोध गुबरेले, संजीव ऋंगीऋषि जैसे दिग्गज भी लाइन मे  हैं।।पार्टी से मिल रहे संकेत को यदि फाइनल माना जाए, तो साहू पर दांव लगाने की भाजपा की मंशा के बाद कई दावेदार निराश हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *