पत्रकार वार्ता में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश और पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री अरूण यादव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप जैन: रिपोर्ट:अनिल मौर्य

,

झांसी ! इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के चुनाव प्रचार को गति देने के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश और पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री अरूण यादव ने शहर के एक होटल में पत्रकार वार्ता की।

पत्रकार वार्ता में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश और पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री अरूण यादव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व सांसद चन्द्र पाल सिंह यादव, विधायक नितेन्द्र सिंह राठौर पृथ्वीपुर, बुन्देलखण्ड क्रान्ति दल के केन्द्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र पाल सिंह, राहुल रिछारिया, राजेन्द्र सिंह यादव, जिला अध्यक्ष योगन्द्र सिंह पारीछा, शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, अनिल रिछारिया, सीताराम कुशवाहा, जिला अध्यक्ष महिला सरला भदौरिया, शहर अध्यक्ष महिला आशिया सिददीकी, मुकेश अग्रवाल, शमीमा सिददीकी, ई0 रामकुमार शुक्ला, पिंकी जैन, शफीक अहमद मुन्ना, शाहिद, सीताराम यादव उपस्थित रहे।

पत्रकार वार्ता को सर्वप्रथम प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य ने संबोधित करते हुए कहा कि झांसी से सांसद को कोई लेना-देना नहीं है। झांसी में समस्याओं का अम्बार लगा हुआ है। यहां पानी का अभाव है। झांसी का नाम बदल दिया गया, फिर सुधार किया गया। सांसद कुछ नहीं बोले। बुन्देलखण्ड में गौ माता के बुरे हाल है। उनके लिए न चारा है न पानी। गौ माता बेहाल है। झांसी में पन्द्रह हजार मकानों पर एनजीटी की तलवार लटकी हुई है लेकिन सांसद को कोई मतलब नहीं। कल पूरे दिन शहर का व्यापारी परेशान रहा, दुकानों के शेड तोड़े गये लेकिन किसी ने अफसोस जता कर माफी नहीं मांगी। संत रवि दास की प्रतिमा स्थापित करने पर सैकड़ों की संख्या में पुलिस बुलायी गयी। बातचीत के बाद मामला खत्म हुआ लेकिन बाद में 12 धाराएं लगा कर एफआईआर दर्ज करवा दी गयी। मेरा कहना है कि हमारे साथ कुछ भी करो पर गरीबों को तो छोड़ दो। यहां के सांसद से एक युवक ने पूछा कि आप रोज़गार की बात नहीं करते, उसको पुलिस ने थाने लेकर कर बुरी तरह पीटा । यानि सांसद से सवाल करा और पुलिस ने पीटा। सौ में से निन्यान्वे युवक बेरोजगार हैं। डिफेंसकोरिडोर के लिए गरीब किसानों की ज़मीन ली गई और अमीरों को देंगे। तीन लाख पचास हजार लोगों के पैसे सहारा में फंसे हैं। मैं इस लड़ाई को लड़ कर गरीब जनता का पैसा वापस दिलवाने का काम करूंगा। सहारा निवेशकों की आवाज संसद में उठाऊॅगा।

पूर्व सांसद चन्द्रपाल सिंह यादव ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बुन्देलखण्ड बहुत पिछड़ा इलाका है। इस इलाके में भाजपा ने कुछ नहीं किया। यहां झांसी को हमने कृषि विश्वविद्यालय, फलाई ओवर, पांच सौ बैड का हास्पिटल, सैनिक स्कूल, पैरा मेडिकल दिया लेकिन डबल इंजन सरकार ने झांसी ललितपुर को कुछ नहीं दिया। फलाई ओवर हमने बनवाया और नाम क्या उस पर लिख दिया गया, आप जानते हैं. किसानों को उनकी ज़मीनों के जो रेट मिलना चाहिए था, नहीं दिये गये। किसानों को उनकी जमीनों के चार गुना रेट मिलना चाहिए था। डिफेन्स कारिडोर के लिए जमीन ले ली लेकिन आज तक यहां पटाखा तक नहीं बना। प्रधानमंत्री महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की आमदनी, पढ़ाई-लिखाई पर नहीं बोलते, वो सिर्फ हिन्दु मुसलमान, भारत पाकिस्तान के नाम पर वोट मांग रहे हैं। भाजपा सरकार का अहंकार सिर चढ़कर बोल रहा है इसलिये यहां के सांसद मिलते ही नहीं हैं। ऐसे जनप्रतिनिधि को चुनिये जो सहज सुलभ हो।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश और पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री अरूण यादव ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि इण्डिया गठबंधन ने इस अहंकारी सरकार को बदलने का बीड़ा उठाया है। रूझान बता रहे हैं कि मध्य प्रदेश में ये 10-12 सीटें ले कर आ रहे हैं। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में हर वर्ग को विशेषाधिकार देने की कोशिश की है। महालक्ष्मी योजना में हर परिवार की गरीब महिला को हर माह आठ हजार पांच सौ रूपया महिना, बेरोजगार युवक की पहली नौकरी पक्की। मनरेगा ही नहीं हर मज़दूर की मज़दूरी चार सौ रूपया प्रतिदिन और हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में हर किसी का ध्यान रखा गया है। अभी तक के रूझान देख कर प्रधानमंत्री महोदय को चार सौ पार का नारा धूमिल नजर आ रहा है इसलिये तीन दिन पहले वाराणसी में प्रधानमंत्री ने घडियाली ऑसू बहाये। भाजपा की विदाई होने वाली है इसलिये प्रधानमंत्री अब मंगलसूत्र और भैंस पर उतर आये हैं। जो अपनी पत्नि के मंगलसूत्र की रक्षा नहीं कर पाया वो देश की बहन बेटियों के मंगलसूत्र की रक्षा क्या करेगा। बीएचईएल को हमने नौ रत्न कम्पनी का दर्जा दिया था जो आज बरबादी की कगार पर खडी है। इण्डिया गठबंधन पाचं हजार करोड़ का स्टार्टअप देगा जो हर नौजवान को रोजगार देगा। किसानों को उनकी उपज की पूरा मूल्य एमएसपी के रूप में मिलेगा। उनको बीमा रकम जल्द मिलेगी और किसान की अगर हम भूमि उद्योग धन्धे स्थापित करने के लिए लेंगे भी तो किसानों को उनकी जमीन की कीमत का चार गुना कीमत मिलेगी। खेती उपकरणों को जीएसटी से बाहर करेंगे। किसानों का कर्ज पहले भी माफ किया है और फिर किसानों का कर्ज माफ करेंगे। इण्डिया गठबन्धन 4 जून को विकास की नई इबारत लिखने जा रहा है.

मज़हर अली
जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *