बड़े चुप हैं, छोटे सड़क पर फर्ज निभा रहे!

झांसी 25 सितम्बरः किसी भी संगठन या दल का मुखिया यदि शान्त हो, तो समझो कि उस संगठन या दल का भगवान ही मालिक है। वर्तमान मे  बुन्देलखण्ड मे विपक्ष का भगवान ही मालिक नजर आ रहा। जनता और आम मुददो से दूरी बनाये राजनैतिक दलो  के नेताओ  की खामोशी ने छोटो को सड़क पर उतरने के लिये मजबूर कर दिया। ऐसा नहीं कि उनके उतरने से कुछ फर्क नहीं पड़ता। उन्हंे इसका माइलेज भी मिल रहा।

आज इलाइट चौराहा दोपहर के समय अचानक नारो  और हंगामे के घेरे मे  आ गया।  करीब दो बजे का समय था। जैसे ही यह खबर आयी कि वाराणसी मे सपाईयो  पर पुलिस ने लाठी चटका दी।

झांसी मे  सपा के युवा नेता प्रतिपाल सिंह यादव अपने समर्थको  के साथ सड़क पर उतर आये। सड़क पर जम गये। नारेबाजी की। छात्राओ  के साथ सपाईयो  पर बरसी लाठियो  को लोकतंत्र मे  आवाज बंद करने वाला कदम बताया।

प्रतिपाल के बारे मे  कहा जाता है कि विपक्ष मे  रहकर जिगरवाला काम वही कर सकते हैं। उनकी पार्टी के नेताओ  ने तो चार लाइन का बयान तक जारी करने की हिम्मत नहीं जुटाई। यह बात अकेले सपा पर लागू नहीं होती।

केन्द्र की नीतियो  को हर बात पर सवालो  के घेरे मे  लेने वाले कांग्रेसी अखबारो की सुर्खियां बनने से बचे रहे। हालंाकि जानकार बता रहे है कि विपक्ष के नेता अभी मंथन के दौर मे है।उन्हे  पिछले चुनाव मे  मिली हार का डर अभी तक घर किये हुये है।

कांग्रेेस के राज बब्बर वाराणसी पहुंचे, लेकिन गिफतार कर लिये गये। सपा मे  स्थानीय स्तर पर बड़े लोगो के नाम गिनाने निकलो, तो पूरी किताब लिखी जा सकती। सरकार के खिलाफ कदम उठाने वाको  की यदि गिनती की जाए, तो अंगुलियो  पर नाम गिनने लायक नजर नहीं आएंगे।

यहां सवाल यह नहीं है कि कौन आवाज उठाने आया। सवाल यह है कि प्रतिपाल ने कम से कम कोशिश तो की। उन्हांेने झांसी मे  सपा की उपस्थिति का एहसास तो कराया। ऐसा नहीं है कि वो बोले नहीं हो। प्रतिपाल जमकर गरजे। उन्हांेने कहा कि तानाशाह कुलपति सबकी आवाज दबाना चाहते हैं।

वर्तमान सरकार तानाशाही रवैये से चल रही है।उन्हांेने कहा कि बीएचयू मे  छात्राओ  का शान्तिपूर्वक प्रदर्शन चल रहा था। लाठीचार्ज कर सरकार ने कायराना हरकत की। ऐसे कुलपति को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिये। इस अवसर पर हैप्पी चावला, सैयद अली, चंदन खटीक, नीलू बुन्देला, लोकेन्द्र शिवहरे, संदेश राजपूत, मौसम खान, आशीष पटेल, अभिषेक, समीर खान आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *