पुलिस ने ऐसे किया बरेली-इंदौर ट्रेन लूटकांड का खुलासा, रिपोर्ट -देवेंद्र एवं रोहित

झांसी बरेली इंदौर एक्सप्रेस में बीते दिनों हुई लूट की घटना का जीआरपी ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से ₹500000 और जेवरात आदि बरामद किए हैं।

आपको बता दें कि बरेली से इंदौर जाने वाली ट्रेन के स्लीपर कोच एस-5 और एस-6 में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था। लूट में बदमाश महिला यात्री का पर्स और मोबाइल लूटकर भाग गये थे। पर्स में लगभग 6 लाख से अधिक कीमत के जेवरात और हजारों की नकदी रखी हुई थी। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी।

झांसी जीआरपी एसपी प्रतीप मिश्र ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर ललितपुर थाना प्रभारी संजय सिंह, सीआईए हरिशरण सिंह यादव और झांसी जीआरपी के उपनिरीक्षक विनय साहू समेत अन्य पुलिसकर्मियों की संयुक्त टीम गठित की गई।
टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बुलबुला स्टेशन के नजदीक सुंदर पुलिया के पास कुछ बदमाश छिपे हुए हैं पुलिस ने मौके पर जाकर बदमाशों को दबोच नचाया तो उन्होंने फायरिंग कर दी इस दौरान पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ लिया जबकि एक भागने में सफल हो गया
। तलाशी के दौरान पकड़े गये बदमाशों के पास से लूटे गये लगभग पांच लाख रुपए कीमत के जेवरात और 12 हजार 800 रुपए बरामद कर लिए। बदमाशों को थाने लाया गया। जहां पूछतांछ की गई। पूछतांछ में बदमाशों ने अपना नाम राहुल कुशवाहा निवासी गणेश कालौनी ग्वालियर, प्रवीण तोमर निवासी नई बस्ती निवासी चंदनपुरा थाना हजीरा जिला ग्वायिलर व विनय जाटव निवासी बामौर बताया। जबकि फरार बदमाश का नाम दिनेश गुप्ता उर्फ लाला निवासी इस्लामपुरा मुरैना बताया।

एसपी रेलवे का कहना है कि पकड़े गये बदमाश गुमराह करने के लिए हाथों में थैला लिए रहते थे। जिनमें मूंगफली और गुटखा रखे रहते हैं। जब कोई पूछता तो उन्हें बेचने की बात कहकर बच जाते थे। सभी बदमाश गरीब परिवार से हैं। घटना के दिन भी विनय और प्रवीण नाम के बदमाश ग्वालियर से और राहुल कुशवाहा व दिनेश गुप्ता झांसी रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार हुए थे। दिनेश और राहुल झांसी में पूरे दिन रानी लक्ष्मीबाई पार्क में थे। ट्रेन में सवार होने के बाद दो-दो लोग एस-5 और एस-6 में सवार हो गये। इसके बाद मौका लगते ही महिला यात्रियों से जेवरात और नकदी समेत पर्स लूट लिए। इसके बाद चेन पुलिंग कर ट्रेन की रफ्तार धीमी होते ही बदमाश उतरकर भाग गये।

बदमाशों ने पूछतांछ में बताया कि उन सभी को जुआ, शराब पीना और अय्याशी का शौक है। आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण वह अपने शौक आसानी से पूरे नहीं कर पाते थे। जिस कारण उन्होंने ट्रेनों में चोरी करना शुरु कर दिया। वह उन ट्रेनों को अपना निशाना बनाते थे, जिनमें सुरक्षा नहीं रही रहती थी। एसपी के अनुसार बदमाशों के खिलाफ कई थानों में लूट, चोरी और डकैती की घटनाओं के मामले दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *