Headlines

अयोध्या में उद्धव ठाकरे बोले- राम मंदिर निर्माण की तारीख चाहिए, रिपोर्ट -अमिताभ

अयोध्या 24 नवंबर। राम मंदिर मुद्दे पर गरमाई सियासत के बीच शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने यहां हुंकार भरते हुए कहा कि उन्हें राम मंदिर निर्माण की तारीख चाहिए । उन्होंने परिवार के साथ पूजा-अर्चना भी कि।

अयोध्या में हजारों सैनिकों का जत्था रेल और हवाई मार्ग से पहुंच चुका है । सभी के मुंह से सिर्फ एक ही बात निकल रही है अब की बार राम मंदिर का निर्माण हो कर रहेगा। इधर रविवार को होने वाली धर्मसभा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को और चौकस कर दिया गया है।

अयोध्या पहुंचने के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने साधु संतों से मुलाकात की और परिवार के साथ लक्ष्मण किला का दौरा किया। साधु संतों और शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुझे राम मंदिर निर्माण का कोई श्रेय नहीं चाहिए। मुझे राम मंदिर निर्माण की तारीख चाहिए। हम सब मिलकर राम मंदिर का निर्माण करेंगे सब साथ आएंगे तो मंदिर का निर्माण जल्दी हो जाएगा।

ठाकरे ने कहा कि यह बात सभी लोग समझ ले कि मैं यहां राजनीति करने नहीं आया हूं । केंद्र की मजबूत मोदी सरकार राम मंदिर पर जल्द कानून लाए अब राम मंदिर पर हिंदू चुप नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि मैं यहां राम मंदिर बनने पर राम भक्तों की तरह दर्शन करने के लिए आऊंगा।

अयोध्या की नगरी में सुरक्षा का आलम यह है कि मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है जिससे आम आदमी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है करीब 70 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को यहां तैनात किया गया है।

बताया जाता है कि शिवसैनिक आज रात को ही मुंबई की ओर वापस लौट जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *