Headlines

जीआईसी क्रिकेट मैदान पर मिनेश प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ, रोमांचक मुकाबलों में शिवपुरी, झांसी और दतिया की टीमों ने दर्ज की जीत

16 टीमों के बीच खेला जा रहा ऑल इंडिया ओपन टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

झांसी। जीआईसी क्रिकेट मैदान पर जिले की सबसे बड़ी टेनिस क्रिकेट लीग ऑल इंडिया ओपन मिनेश प्रीमियर लीग का 15 नवंबर से भव्य शुभारंभ हो चुका है। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न शहरों की कुल 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इनमें दिल्ली, फिरोजाबाद, कौशांबी, नालंदा (बिहार), ग्वालियर, सागर, ललितपुर, शिवपुरी, मुरैना, दतिया सहित झांसी की कई टीमें शामिल हैं।

16 नवंबर को खेले गए मुकाबलों में पहला मैच डमरौन सरकार शिवपुरी और भाया-11 झांसी के बीच हुआ। मुख्य अतिथि बबीना विधायक राजीव सिंह परीक्षा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबले का शुभारंभ किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डमरौन सरकार शिवपुरी ने निर्धारित 10 ओवर में 143 रन बनाए। हर्ष ने 42 और रक्षक ने 25 रनों का योगदान दिया। जवाब में भाया-11 झांसी की पूरी टीम 63 रनों पर सिमट गई। शिवपुरी ने 80 रनों से शानदार जीत दर्ज की। रक्षक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मुकाबले में डॉक्टर कपिल-11 झांसी ने फौजी-11 झांसी को 27 रनों से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डॉक्टर कपिल-11 ने 10 ओवर में 115 रन बनाए। छोटू मंडोर ने 42 और विवेक राज मिश्रा ने 32 रनों की उपयोगी पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फौजी-11 की टीम निर्धारित ओवरों में 88 रन ही बना सकी। छोटू मंडोर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

तीसरे मुकाबले में जावेद टॉप स्टार क्लब ग्वालियर और द्वारकाधीश-11 झांसी आमने-सामने रहे। ग्वालियर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 89 रन बनाए। लवी संधू ने 24 रन बनाए। जवाब में द्वारकाधीश-11 झांसी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 8.3 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अंकेश कुमार ने 47 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

दिन का चौथा मुकाबला एएस एसोसिएट झांसी और शंकर-11 दतिया के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एएस एसोसिएट ने निर्धारित 10 ओवर में 109 रन बनाए। प्रभात यादव ने 41 और विवेक तिवारी ने 30 रनों का योगदान दिया। जवाब में शंकर-11 दतिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8.2 ओवर में पांच विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। किशन यादव ने 34 रन बनाए। जीतू कंजर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

प्रतियोगिता के सभी मुकाबलों में अंपायर की भूमिका जीतू मीणा और हंसराज मीणा ने निभाई, जबकि स्कोरर सनम, मैच रेफरी विवेक राज मिश्रा और कमेंटेटर सागर तिवारी रहे। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य आशू यादव, हफीज खान, मंगल यादव, शिवा यादव, घनश्याम मीणा, महेंद्र मीणा, प्रेम सिंह मीणा, जयकिशन मीणा, केदार मीणा, डॉक्टर कपिल शाक्य, रोहित यादव, फैलीराम मीणा, दशरथ मीणा, सुरेश मीणा, लेखराज मीणा, रतन मीणा, सीएल मीणा, भैया राम मीणा, कालूराम मीणा, मुनेश चंद मीणा और ओमप्रकाश मीणा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। टूर्नामेंट के आयोजक रामराज ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *