मुख्यमंत्री योगी ने 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को बांटे मुफ्त टैबलेट…

🆕️ लखनऊ ब्रेकिंग….

मुख्यमंत्री योगी ने 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को बांटे मुफ्त टैबलेट…

25 लाख नए युवाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य।

लखनऊ के बसंत कुंज स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अगले चरण का शुभारंभ किया। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ, हरदोई, सीतापुर और उन्नाव के करीब 300 शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी शामिल हुए। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में 25 लाख अतिरिक्त युवाओं को टैबलेट देने का लक्ष्य रखा है।

योजना के नए चरण के लिए 2,374.60 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। अब तक करीब 60 लाख युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट मिल चुके हैं। नया लक्ष्य पूरा होने पर लाभार्थियों की संख्या 85 लाख तक पहुंच जाएगी। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *