स्व. अटल बिहारी जी के कथन को साकार रूप देने का प्रयास किया जाएगा, रिपोर्ट -कलाम कुरैशी

झांसी। बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा अध्यक्ष भानू सहाय ने पन्ना में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि 2014 में 3 साल के भीतर रामराजा सरकार को साक्षी मानकर एवं बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर जी को प्रॉमिस कर बुन्देलखण्ड राज्य बनवा देने का वादा सु. श्री. उमा भारती जी, मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मा. श्री राजनाथ सिंह जी ने किया था। 3 साल की जगह 9 साल का समय गुजर गया पर केंद्र सरकार में अभी तक कार्यवाही तक प्रारम्भ नही हुई है। इन सभी नेताओं ने हम बुंदेलियो को झूठे वादे के माया जाल में फसाकर वोट की फसल काटने का कार्य किया है।
मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल से स्व. श्री अटल बिहारी बाजपाई जी ने कहा था कि आप लोग इन जनप्रतिनिधियों को हराने की ताकत एकत्रित कर लेगे तो फिर ये सभी जनप्रतिनिधि राज्य निर्माण के लिए चिल्लाना शुरू कर देंगे। अब समय आ गया है अटलजी की वाणी को सत्यता प्रदान किया जाये।
बुन्देलखण्ड क्षेत्र के सभी प्रतिनिधियों को 8 बार पत्र लिख कर आग्रह किया कि आप एक पत्र मा. प्रधानमंत्री जी को एक मा.केंद्रीय गृह मंत्री जी को लिख कर बुन्देलखण्ड राज्य शीघ्र बनाये जाने की मांग कीजिये। पर इन जनप्रतिनिधियों ने राज्य निर्माण की मांग को ठुकराते हुए पत्र नही लिख कर जनता को यह बता दिया कि वे राज्य निर्माण की बात मात्र वोट पाने के लिये करते है। अब समय आ गया है ऐसे बहरूपियों को सबक सिखाने का।
*रामराजा सरकार को साक्षी मानकर 3 साल के भीतर बुन्देलखंड राज्य बनवा देने का वादा करने वालो को बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा द्वारा लाखो राम बंधन श्री रामराजा सरकार के चरणों में लाखो राम बंधन इस आशय से पूजवाए है की इन बंधनों को घर घर जाकर “राम कौ कौल ” चढ़ाकर लोगो की कलाई पर बांध कर राज्य बनाने का झूठा वादा करने वालो को चुनाव में वोट न देकर हराने का कार्य करेंगे ।
इसी प्रकार केंद्र/मध्यप्रदेश सरकार के आयकर विभाग ने ओरछा में स्तिथ श्री रामराजा सरकार के मन्दिर को 46 लाख रु. की वसूली का नोटिस देकर प्रभु रामराजा सरकार को अपमानित करने का कार्य किया है जो बर्दाश्त योग्य नही है।
अगर वसूली नोटिस वापस नही लिया जाता है तो मोर्चा बुन्देलनखंड की जनता से एक-एक रु.एकत्र कर 46 लाख रु.चुकाने का कार्य करेगा एवं आंदोलन करने के लिए वाध्य होगा।

पत्रकार वार्ता में कुंवर बहादुर आदिम, महेंद्र कुमार सक्सेना, सरपंच प्रीतम सिंह, हनीफ खान, वीरेंद्र अहिरवार, मनोज तिवारी, कलाम कुरैशी, राजदीप सिंह यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *