झांसी। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कंफर्मेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक एवं व्यापारी सम्मेलन 23 एवं 24 अगस्त रायपुर में संपन्न हुआ। उ.प्र कैट के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह दांगी ने बताया है कि इस दो दिवसीय बैठक में विभिन्न विषयों पर व्यापारियों ने चर्चा की एवं निर्णय लिए । *इस अवसर पर कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी को व्यापारिक हितों में उत्कृष्ट कार्य करने पर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी ने सम्मानित किया*
इस व्यापारी सम्मेलन में 26 राज्यों के सैकड़ो व्यापारियों व उद्यमियों ने भाग लिया। बैठक में तय किया गया कि प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री को एक पत्र देकर जीएसटी सरली कारण की मांग करेंगे एवं आगामी चुनाव को देखते हुए व्यापारी 8 करोड़ व्यापारियों को वोट बैंक के रूप में तब्दील करने के लिए अभियान भी चलाएंगे, सम्मेलन में अभी निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में डिजिटल मनी और आधुनिक व्यापार की ओर बढ़ावा देने के लिए जिला स्तर पर इसकी कार्यशाला का भी आयोजन करेंगे!
इस सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए संजय पटवारी भी व्यापारिक समस्याओं पर अपने विचार रखें।
सम्मेलन में महिला को सशक्तिकरण को लेकर एवं पारिवारिक व्यापार में महिलाओं को भी व्यापार में आगे लाने के लिए कार्य योजना बनाई गई व योर नेटवर्क इस योर नेट वर्थ पर भी प्रशिक्षण कार्य शाला आयोजित की गई। व्हाट्सएप बिजनेस एप का प्रयोग कर बिजनेस को आगे बड़ाने के तथा इंश्योरेंस के माध्यम से व्यापार को सुरक्षित करने हेतुमहत्पूर्ण टिप्स समझाए गए। डिजिटल लेने देन व एप के माध्यम से हो रहे साइबर फ्रॉड से कैसे सावधानियां बरतने पर जोर दिया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भारतीय, राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल, अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल पांडिचेरी के विधायक शिवा शंकर, मुकेश अग्रवाल, महेंद्र गोयल, जितेंद्र गांधी, आदि राज्यों के व्यापारी नेताओं ने भी विचार व्यक्त किया।
धन्यवाद
जीएसटी की सरलीकरण की मांग, व्यापारी बनाएंगे व्यापारी वोट बैंक, संजय पटवारी हुए सम्मानित, रिपोर्ट -अनिल मौर्य
