Bhopal…
मंत्री विजय शाह का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा @JagdishDevdaBJP ने भी सेना को लेकर विवादित बयान दे दिया !
मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने एक कार्यक्रम में कहा कि “देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं”.
आप पार्टी सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि BJP के नेता लगातार भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं, लेकिन मोदी जी ख़ामोश हैं.
संजय सिंह ने लिखा कि, “भारतीय सेना का अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान”…
