Headlines

भारतीय योग संस्थान का 11 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस संपन्न*

*भारतीय योग संस्थान का 11 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस संपन्न*

भारत सरकार के द्वारा आयोजित 21 जून को संपूर्ण विश्व में योग के तत्वाधान में, 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिसका उद्देश्य” एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग ” के तहत कार्यक्रम, में भारतीय योग संस्थान द्वारा झांसी जिले के मैथिली शरण गुप्त पार्क पर आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित झाँसी के प्रथम नागरिक,लोकप्रिय महापौर श्री बिहारी लाल आर्य, विशिष्ट अतिथि प्रांतीय सदस्य श्री विपिन अग्रवाल, जिला प्रधान श्री रविन्द्र कुमार त्रिवेदी, पार्षद लखन कुशवाहा, जिला मंत्री अनिल अग्रवाल, जिला विस्तारक श्री संजय तिवारी जी, शार्प साइट हॉस्पिटल के डॉक्टर श्री राम जानोरिया जी,असिस्टेंट मैनेजर केशव त्रिपाठी जी, बैद्यनाथ ग्रुप के श्री विकास जड़िया जी,बुंदेलखंड एरिया मैनेजर डॉक्टर अनुप्रिया जैन जी, भारत विकास परिषद से श्री अशोक बिलगैया जी श्री निलेश जैन जी, उज्जवल ngo से श्रीमती नम्रता गर्ग, श्रीमती सुमन साहू,श्रीमती अनिता सोनी, स्पेक्ट्रम पैथोलॉजी से डॉक्टर नीलिमा गुप्ता जी पैथोलॉजिस्ट
,जिला केमिस्ट एसोसिएशन से श्री राजेंद्र अग्रवाल जी ,श्री नितिन मोदी जी आदि ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया |
कार्यक्रम की शुरुआत भारत सरकार द्वारा भेजे प्रारूप के अनुसार जिला प्रधान श्री रविंद्र त्रिवेदी जी ने आसन, प्राणायाम एवं ध्यान करवाया एवं उससे होने वाले शारीरिक लाभ और शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव को बड़ी बारीकी से समझाया। उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन योग करने पर बल दिया |
भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय सदस्य श्री विपिन अग्रवाल जी ने भारतीय योग संस्थान और योग के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने बताया कि भारतीय योग संस्थान 10 अप्रैल 1967 से, विगत लगभग 58 वर्षो से भारत के 23 प्रांतो के साथ 10 देशो-फिजी मोरीशश यूके इत्यादि देशो में निःशुल्क योग की शिछा प्रदान कर रहा है | इसी क्रम में झाँसी में 15 योग केंद्र संचालित हो रहे हैँ | उन्होंने बताया कि प्रतिदिन योग कर शारीरिक मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभ के साथ, डॉक्टरो के चक्कर लगाने से बचा जा सकता है |
महापौर श्री बिहारी लाल आर्य जी ने अपने उद्बोधन में योग के फायदे एवं भारत सरकार के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की योग की दूरदर्शिता के बारे में बताया | उन्होंने भारतीय संस्थान के इस निस्वार्थ सेवा भाव को देखते हुए, अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया, एवं लोगों से योग से जुड़ने का आह्वान किया |
कार्यक्रम में झांसी जिले के संगठन मंत्री श्री अनिल सोनी जी,नारायण बाग केंद्र प्रमुख श्री गिरीश श्रीवास्तव जी, श्री पण्डाजी ,ओपी शर्मा जी ,श्री नीखरा जी, सदर महिला केंद्र प्रमुख श्रीमती नीलम अग्रवाल,काशीराम पार्क केंद्र प्रमुख श्री सत्य प्रकाश श्रीवास्तव जी,श्री तिवारी जी, खाती बाबा केंद्र प्रमुख राजेश दूसजा जी, के के पूरी केंद्र प्रमुख कुंती हरिराम, गीता मुदलियार, मैथिली शरण गुप्त पार्क केंद्र प्रमुख श्री सुनील अग्रवाल, जिला उपविस्तारक श्री आशुतोष तिवारी श्री अजीत जैन जी,श्री धर्मेंद्र गुप्ता जी श्री,अवधेश गुप्ता, श्री निलय जैन, श्री सुरेंद गुप्ता ,श्री रतन कुशवाहा, सदर केंद्र से श्री प्रमोद गर्ग, श्री विपिन पेंटर, मनोज कुमार, मेडिकल केंद्र से भंवर सिंह जी इत्यादि उपस्थित रहे |
कार्यक्रम के दौरान भारतीय योग संस्थान के 94 वर्षीय संरक्षक श्री जनकजी का महापौर जी ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया, एवं उनकी स्वस्थता हेतु बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की । कार्यक्रम का संचालन जिला विस्तारक श्री संजय तिवारी ने एवं आभार जिला मंत्री श्री अनिल अग्रवाल ने किया ।
इस अवसर पर स्पेक्ट्रम पैथोलॉजी,शार्प साइट हॉस्पिटल द्वारा सभी साधकों का निशुल्क नेत्र, बी पी एवं डायबिटीज परीक्षण किया गया |अंत में प्रार्थना शांति पाठ के साथ प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *