सोनू साहू चटर्जी को मिला राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन दिल्ली में महत्वपूर्ण दायित्व

समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय और कर्मठ समाजसेवी *सोनू साहू*, निवासी अंदर बड़ा गांव गेट, झांसी, को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें *राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन, दिल्ली* द्वारा *उत्तर प्रदेश राज्य का मीडिया प्रभारी युवा प्रकोष्ठ* नियुक्त किया गया है। यह मनोनयन उनके समाज हित में किए गए कार्यों, सरल और मिलनसार स्वभाव, संगठनात्मक अनुभव और समाज के प्रति निष्ठा को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष *अशोक नोखेलाल साहू* द्वारा यह मनोनयन पत्र सौंपा गया। संगठन ने सोनू साहू चटर्जी को इस दायित्व के लिए द्वितीय कार्यकाल हेतु चुना है, जो उनके लगातार किए जा रहे समाजसेवी प्रयासों का प्रमाण है।

इस अवसर पर श्री अशोक साहू ने कहा कि, “हमें गर्व है कि सोनू साहू चटर्जी जैसे युवा संगठन में कार्य कर रहे हैं, जो समाज के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित हैं। हमें विश्वास है कि वे अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता से समाज और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।”

*राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन* के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाज के अन्य लोगों ने सोनू साहू चटर्जी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *