ऊर्जा मंत्री व्यापारियों से माफी मांगे या फिर इस्तीफा दें !

उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की एक बैठक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पटवारी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की केंद्रीय कार्यालय निकट बीकेडी चौराहा पर संपन्न हुई !

जिसमें विगत दिवस अधिकारियों की बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्री ए. के. शर्मा द्वारा कहां गया *कि यह कोई बनिया की दुकान नहीं जहां पैसा देकर सामान नहीं मिलेगा* इस वक्तव्य का उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल ने कड़ा विरोध करते हुए कहा कि यह व्यापारी समाज का अपमान है, व कहां की व्यापारी समाज देश की अर्थव्यवस्था का मजबूत स्तंभ है, एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक है

व्यापार मंडल ने ऊर्जा मंत्री से अपने कहे गए शब्दों पर व्यापारी समाज से माफी मांगने या फिर इस्तीफा देने की मांग की, बैठक में तय किया गया कि अगर ऊर्जा मंत्री इस्तीफा नहीं देते हैं तो मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया जाएगा की ऐसे व्यापारियों के अपमान करने वाले मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए !

बैठक में कुलदीप सिंह दांगी, दिलीप अग्रवाल, प्रभु दयाल साहू,अर्जुन सिंह यादव, अरुण गुप्ता, संजय सराफ, कृष्णा राय, संजय गुप्ता, रिंकू राय, शिवम सोनी, अनूप खरे, सौरभ हयारण, मुकेश अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, मनीष अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे बैठक का संचालन धीरज राजपूत ने किया !
धन्यवाद

भवदीय

संजय पटवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *