झांसी-सुधीर सिंह की गांधीगिरी काम आयी, लोग सफाई के लिये सड़क पर उतरे, रिपोर्ट-देवेन्द्र व रोहित जाटव

झांसीः कुछ करने की मंशा को ठोस मन से लागू करने की दिशा मे कदम बढ़ाओ, तो कारवां अपने आप बनता जाता है। ऐसा ही कुछ भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री सुधीर सिंह के साथ हुआ। उन्होने बीते रोज सफाई अभियान के लिये गोष्ठी की, लोगो  को गांधीगिरी के तहत गुलाब के फूल दिये। आज उसका असर दिखा।

सुधीर सिंह ने कल गोष्ठी मे स्वच्छता अभियान को लेकर प्रबुद्वजन के साथ मंथन किया। तय किया गया कि जनता के बीच गणमान्य व्यक्ति भी सफाई अभियान का हिस्सा बनेगे।

सो, आज आवास विकास मे सभासद विद्या प्रकाश दुबे, पूर्व सभासद प्रेमनारायण, युवा समाजसेवी सहजेन्द्र सिंह बघेल आदि हाथ मे झाडू लेकर सड़क पर आ गये। जहां गन्दगी देखी उसे साफ किया। नालियां भी साफ की। किसी के मन मे यह ख्याल नहीं था कि सफाई काम किसका है। हम क्यो करे?

गांधीगिरी के साथ सुधीर सिंह के आवाहन का असर देखने के बाद अब स्वच्छता अभियान गति पकड़ने लगा है। नगर को ऐसी सोच वाले व्यक्तियो  को आगे आने की आवश्यकता है। केवल सफाई के मुददे पर नहीं, बल्कि अतिक्रमण, पानी और बिजली जैसे मामलो  मे भी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *