अखिलेश दुबे मामले में SIT ने इंस्पेक्टर सभाजीत मिश्रा को किया गिरफ्तार*

Kanpur…

कानपुर में कल पूरे दिन चली पूछताछ के बाद एसआईटी ने इंस्पेक्टर सभाजीत मिश्रा को रात में किया गिरफ्तार। गिरफ्तार होते ही इंस्पेक्टर साहब जोर जोर से चिल्ला कर रोने लगे कि बड़े अधिकारियों को पकड़िए जिनके आदेश का अनुपालन किया था‌। कई और लोगों तक भी जांच की आँच जल्द ही पहुंचेगी !

बताते चलें कि अखिलेश दुबे और दीनू उपाध्याय से “दोस्ती” में अब तक 16 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है, जबकि अनुशासनहीनता में 29 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जा चुका है, इनमें 5 इंस्पेक्टर, 13 उपनिरीक्षक, 17 हेड कांस्टेबल, 6 महिला हेड कांस्टेबल एवं 4 फाॅलोअर शामिल हैं।

जेल में बंद अखिलेश दुबे पर पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर रसूखदार लोगों को झूठे रेप मामले में फंसाने और जमीन कब्जाने का आरोप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *