झांसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस: Next Gen GST सुधारों पर विस्तृत जानकारी, 22 सितम्बर से होंगे लागू*

*झांसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस: Next Gen GST सुधारों पर विस्तृत जानकारी, 22 सितम्बर से होंगे लागू*

झांसी। आज झांसी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में माननीय बेबी रानी मौर्य, प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 3 सितम्बर 2025 को हुई 56वीं जीएसटी काउंसिल बैठक में लिए गए ऐतिहासिक फैसलों की जानकारी विस्तार से साझा की। उन्होंने कहा कि यह निर्णय जीएसटी लागू होने के बाद का अब तक का सबसे बड़ा सुधार है, जो सीधे जनता और व्यापार जगत दोनों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

उन्होंने बताया कि पुरानी चार-दर संरचना (5%, 12%, 18% और 28%) को समाप्त कर केवल दो सरल दरें – 5% और 18% लागू की जाएंगी। वहीं, विलासिता और लग्जरी वस्तुओं पर विशेष 40% कर लगाया जाएगा। यह सुधार 22 सितम्बर से पूरे देश में लागू होंगे।

बेबी रानी मौर्य ने कहा कि इन सुधारों से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। दूध, पनीर, साबुन, टूथपेस्ट, बच्चों के सामान, कॉपियाँ, पेंसिल और दवाइयाँ अब सस्ती होंगी। शिक्षा और स्वास्थ्य पर बोझ घटेगा क्योंकि जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का उद्देश्य है कि आम परिवारों की जेब में सीधे बचत पहुँचे।

किसानों के लिए विशेष राहत: प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर, टायर, कीटनाशक और सिंचाई उपकरणों पर कर घटाकर 5% कर दिया गया है। इससे खेती की लागत कम होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

उद्योग और रोजगार को लाभ: गाड़ियों और टू-व्हीलर्स पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है। इससे ऑटोमोबाइल सेक्टर को बल मिलेगा और त्योहारी सीजन में बिक्री बढ़ेगी। इसके साथ ही एमएसएमई और निर्यातकों को आसान रजिस्ट्रेशन और तेज़ रिफंड (90% ऑटो-अप्रूव) की सुविधा दी जाएगी।

बेबी रानी मौर्य ने इसे “दिवाली का तोहफ़ा” बताते हुए कहा कि यह सुधार केवल कर ढांचे का बदलाव नहीं है, बल्कि भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। वित्त मंत्रालय के अनुसार, इससे जनता को लगभग ₹48,000 करोड़ की सीधी बचत होगी और जीडीपी में 0.2–0.3% तक वृद्धि संभव है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का लक्ष्य है “जीवन में आसानी और व्यापार में आसानी”। यह सुधार सहकारी संघवाद की मिसाल हैं क्योंकि सभी राज्यों ने मिलकर इस ऐतिहासिक फैसले को समर्थन दिया है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हेमन्त परिहार, प्रदीप पटेल , सदर विधायक रवि शर्मा, विधायक गरौठा जवाहर लाल राजपूत, महापौर बिहारी लाल आर्य, विधान परिषद सदस्य रामतीरथ सिंघल, रमा निरंजन, पवन गौतम, जयदेव पुरोहित, संजीव तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी सहजेंद्र सिंह बघेल,जिला सह मीडिया प्रभारी सौरभ मिश्रा, रोहित परिहार, कमलेश परिहार सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
धन्यवाद
सौरभ मिश्रा
जिला सह मीडिया प्रभारी
भाजपा जिला झांसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *