याशा और अंशिका ने पहला स्थान हासिल किया प्रतियोगिता में

*कोंच।* लौना रोड स्थित एबेनेजर पब्लिक स्कूल में बुधवार को गायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें कक्षा 5 से लेकर कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ एएक्स जोसेफ और शिक्षक स्टाफ ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया और उन्हें संगीत के महत्व के बारे में बताया। डॉ जोसेफ ने बताया, इस प्रतियोगता के आयोजन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को निखारने के लिए मंच प्रदान करना है ताकि वे अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचान सकें और भविष्य में अपनी प्रतिभा से अपना नाम रोशन कर सकें। प्रतियोगिता में याशा कक्षा-6 और अंशिका पटेल कक्षा 7 ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्रेयांशी लाक्षकार कक्षा-7 और सान्वी निरंजन कक्षा-7 ने द्वितीय स्थान तथा मयंक प्रताप सिंह कक्षा 7 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सिल्वर मेडल और प्रमाणपत्र तथा तृत्तीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को ब्रोंज मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक ने विद्यार्थियों को बताया कि आगे सुलेख, निबंध, नृत्य और वाद-विवाद के लिए भी प्रतियोगिताएं होंगी जो छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए उत्साहित करेंगीं। प्रबंधक जोसेफ एवं प्रधानाचार्य केजे ग्रेसी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *