झांसी में राजनीति की नई पहलः ‘राष्ट्रवादी विकास पार्टी’ का गठन

झांसी में राजनीति की नई पहलः ‘राष्ट्रवादी विकास पार्टी’ का गठन

झांसी। राजकीय संग्रहालय, झांसी में राष्ट्रीय खंगार क्षत्रिय संस्था के तत्वाधान में आयोजित ऐतिहासिक बैठक में सर्वसम्मति से नया राजनीतिक दल ‘राष्ट्रवादी विकास पार्टी’ गठित किया गया। यह कदम झांसी और बुंदेलखंड क्षेत्र की राजनीति में नए आयाम जोड़ने वाला माना जा रहा है। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त मेजर चन्द्रकांत सिंह, और विशिष्ट अतिथि वीर सिंह परिहार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामदास राजपूत ने की और संचालन फूज सिंह तोमर द्वारा किया गया। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी भी निर्वाचित किए गए। पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है: राष्ट्रीय अध्यक्षः श्रीमती विमलेश सिंह राष्ट्रीय महासचिवः श्री कृष्ण पाल सिंह राष्ट्रीय कोषाध्यक्षः श्री महेन्द्र कुमार झा बैठक में शत्रुघन सिंह गहलौत, प्रेम नारायण यादव, सुरेश अहिरवार, हरि मोहन अग्रवाल, रंजना सिंह उरई, रचना सिंह सेंगर, चित्र सिंह, नीलम सिंह, वर्षा सिंह, गजराज सिंह, किशन सिंह मौडकला, भरत सिंह मौइकला, पर्वत सिंह जखौरा (ललितपुर), बाबूलाल आरख, राजकरन सिंह, लालता सिंह (हमीरपुर), अखलेश सिंह, मनोज (चित्रकूट), तनुज (महोबा), नवल (महोबा), पान सिंह (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), चन्द्रपाल सिंह, रिंकू सिंह, अमित परिहार, मनीष याज्ञगिक सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। सभी
वक्ताओं ने पार्टी के उद्देश्यों और भविष्य की योजनाओं पर विचार रखते हुए राष्ट्र के सर्वागीण विकास, सामाजिक न्याय और क्षेत्रीय कल्याण के लिए काम करने का संकल्प लिया। पार्टी के गठन को स्थानीय नेताओं और नागरिकों ने झांसी की राजनीति में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक स्वागत योग्य कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *