झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के टंडन रोड पर आज एक बर्तन के शोरूम में आग लग गई जानकारी मिलने पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग परकाबू पाया।
बताया जाता है कि टंडन रोड पर नगरिया रसोई कल्चर के नाम से शोरूम है । आज सुबह जब कर्मचारियों ने शोरूम खोला तो उसमें से धुआं निकलता देखा ।
इसके बाद मलिक अनिल नगरिया को इसकी जानकारी दी उन्होंने फोन पर दमकल कर्मियों को सूचित किया ।
मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने तीसरी मंजिल पर लगी आग पर काबू पाया।
