झांसी: विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने दीप नारायण और प्रदीप जैन का घेराव किया

झांसी। यूनिवर्सिटी में आज उसे समय हंगामा हो गया जब एबीवीपी के छात्रों ने पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव और पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य का घिराव किया । यहां मुलायम सिंह यादव को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिस दौरान छात्रों के बीच विवाद हो गया।

छात्रों ने एक दूसरे पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं फिलहाल स्थिति को काबू में कर लिया गया है।

एबीवीपी के छात्र आंदोलन कर रहे हैं और उनका कहना है कि आरोपी सपा और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।

मुलायम सिंह यादव को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य भी शामिल होने के लिए पहुंचे थे , इसी दौरान छात्रों ने उनका घिराव किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *