प्रेमी के साथ शराब पी रही युवती की संधिग्ध परिस्थितियों में मौत

झाँसी| चित्रा चौराहे के पास अप की संदीप परिस्थितियों में मौत हो गई| शनिवार आधी रात को वह प्रेमी के साथ शराब पी रही थी | कई बार सुबह उसका शब बरामत हुआ| उसके सर में चोट के निशान मिले हैं| पुलिस उसके गिरने की वजह से मौत होने की बात कह रही है|
थाना नवाबाद के अंतर्गत चित्र चौराहे के पास जनजातीय समुदाय के लोग स्थाई तौर पर रहते हैं| प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इसी डेरे में रहने वाली रूबी(23) शनिवार रात अपने प्रेमी अफसर के साथ शराब पी रही थी| शराब पीने के बाद दोनों के बीच झगड़ा होने लगा|
सुबह उसका शव डेरे से कुछ दूर पड़ा मिला| उसके शरीर में चोट के निशान थे| सूचना मिलने पर नवाबाद पुलिस भी पहुंच गई | पुलिस को छानबीन में मालूम चला कि रूबी का पति करीब तीन माह पहले चोरी के आरोप में जेल जा चुका है| इन दोनों रूबी अपने प्रेमी के साथ ही रहती थी
उसकी मौत के बाद से अफसर का पता नहीं चला| पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है| सीईओ लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया की रूबी के परिजनों ने भी बताएं कि गिर जाने की वजह से उसकी मौत हुई|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *