टैंकर की चपेट में आकर दो दोस्तों की गई जान

झाँसी| रक्सा थाना क्षेत्र के डोंगरी पुल के पास शनिवार देर रात हार्वेस्टर की मरम्मत में जुटे बरेली निवासी दो युवकों को तेज रफ्तार टैंकर ने कुचल दिया| टैंकर उनको करीब 50 मी धसीट कर ले गया| हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई जबकि उनका एक साथी और टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए| दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है|
बरेली के बहेड़ी थाने के जवाहरपुर गांव निवासी सलमान(22) पुत्र नूर अपने दोस्त सलीम (24) पुत्र रफीक निवासी गोपालपुर के साथ उरई के मतीन उल्लाह के हार्वेस्टर पर काम करते थे| हार्वेस्टर पर मौजूद कसाब ने बताया कि कुछ दिनों से ललितपुर में धान की कटाई कर रहे थे| शनिवार रात हार्वेस्टर उरई लेकर जा रहे थे| इस पर पांच लोग सवार थे | डोंगरी पुल के पास हार्वेस्टर खराब हो गया| सलमान सलीम और चमन हार्वेस्टर के नीचे घुसकर मरम्मत कर रहे थे|
इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने हार्वेस्टर को पीछे से टक्कर मार दी| वह उसे घसीटते हुए करीब 50 मीटर तक ले गया |
उधर हादसे की खबर लगते ही रविवार को दोनों के परिजन यहां पहुंच गए| परिजनों के मुताबिक सलीम की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी| उसका 5 माह् का बेटा है, वहीं सलमान अभीवाहित था| क्षेत्राधिकार यातायात रामवीर सिंह के मुताबिक, घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *