झाँसी| अयोध्यापुरी कॉलोनी के पास स्थित फास्ट फूड की दुकान में शनिवार रात मोमोज खाने के बाद पैसों को लेकर दुकानदार का युवकों से विवाद हो गया| गाली गलौज के बाद उनके बीच मारपीट शुरू हो गई| हंगामा होने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई|
पुलिस दोनों पकछो को लेकर थाने आई| हालांकि यहां आने पर दोनों पक्षों के भी समझौता हो गया| कोतवाली की दीक्षित बाग निवासी मनोहर सोनी सोनी अपने दोस्तों के साथ अयोध्यापुरी कॉलोनी के ए ब्लॉक के बाहर स्थित एक फास्ट फूड दुकान में मोमोज खाने गया था| वहां पैसों को लेकर दुकानदार से विवाद हो गया|
यह सुनकर वहां काम करने वाले कर्मचारी जमा हो गए| कर्मचारियों ने मिलकर मनोहर और उसके दोस्तों को पीटना शुरू कर दिया| मारपीट से वहां भगदड़ मच गई| थाना प्रभारी विनोद मिश्रा के मुताबिक दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
मोमोज खाने के बाद पैसा देने के विवाद में भिड़े दुकानदार-ग्राहक
