क्रिकेट खेलते समय आया हार्ट अटैक मिनटों में हो गई मौत

बिलारी (मुरादाबाद )| क्रिकेट मैदान पर खेलते खेलते सीनियर खिलाड़ी की जिंदगी थम गई| बिलारी में रविवार को चल रहे वेतरन क्रिकेट मैच के दौरान अहमर खान (40) की गेंदबाजी करते वक्त हार्ट फेल होने से मौत हो गई |अहमर मुरादाबाद के एकता विहार कॉलोनी के रहने वाले थे |
साथी खिलाड़ियों के अनुसार अहमर अपनी टीम की ओर से गेंदबाजी कर रहे थे तभी अचानक मैदान पर गिर पड़े | साथी खिलाड़ियों ने उन्हें तुरंत संभाला और अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया | इस खबर के फैलते ही खेल प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *