झाँसी | जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में बुधवार को अध्यक्ष, सचिव समेत 23 पदों के लिए 64 प्रत्याशियों की किस्मत1905 मतदाताओं ने मतपेटियों में कैद कर दिया| मामूली नोंकझोक को छोड़कर मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा | मतदान खत्म होने के बाद मतपेटिया स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवा दी गई | मतगणना 17 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे से लाइब्रेरी हाल में आरंभ होगी|
बुधवार को सुबह 10:00 से झांसी क्लब में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान आरंभ हुआ| दो गुटों के बीच तनाव के चलते गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए कचहरी समेत आसपास का पूरा इलाका छावनी में तब्दील रहा | एसपीपी बीबी जिटीएस मूर्ति ने भी पहुंचकर सुरक्षा का जायज़ा लिया |एसपी सिटी प्रीति सिंह समेत पांच क्षेत्राधिकार, चार मजिस्ट्रेट भी व्यवस्था सँभालने में लगाये गये थे |शाम पांच बजे तक चले मतदान में 2090 मतदाताओं में 1905 मतदाताओं ने हिस्सा लिया |
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
अधिवक्ता संघ :64 उम्मीदवार की किस्मत मतपेटिका में बंद
