राजद के टिकट पर छपरा से चुनाव लड़ेंगे खेसारी

पटना/छपरा | बिहार विधानसभा चुनाव में भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव अब राजनीति के मैदान में नजर आएंगे| खेसारी लाल यादव राजद के टिकट पर छपरा सीट से चुनाव लड़ेंगे| इससे पूर्व खेसारी लाल ने कहा था वह अपनी पत्नी चंदा देवी को चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं | चंदा देवी के इनकार के बाद खेसारी लाल यादव ने खुद चुनावी मैदान में उतारने का फैसला कर लिया है| मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, गायक खेसारी लाल यादव अपनी पत्नी चंदा देवी के साथ राजद में शामिल हुए हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *