यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां की छिजारसी कॉलोनी में सोमवार को दीपावली की रात को एक युवक स्टील के गिलास में बम रखकर फोड़ रहा था। इस दौरान गिलास के कई टुकड़े हो गए और युवक के शरीर में जाकर लग गए। कई टुकड़े युवक के शरीर में धंस गए। आनन-फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अगले दिन मंगलवार को घटना के बारे में जानकारी दी।
#Diwali #Accident #UttarPradesh
