टीटीई पर अभद्रता कर छेड़खानी का मुकदमा

झाँसी | साढ़े तीन माह पहले हीराकुंड एक्सप्रेस के एसी कोच में बिना टिकट पत्नी सॉन्ग यात्रा कर रहे, सिपाही और टीटीई के बीच हुए विवाद का मामला फिर गर्म आ गया है| महिला ने टीटीई के खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए जीआरपी थाना ललितपुर में मुकदमा दर्ज कराया है| कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है |
ललितपुर के रेलवे कॉलोनी में रहने बाली महिला ने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, उसका पति जीआरपी में है|वह 30 जून को पति के साथ हीराकुंड एक्सप्रेस में जनरल टिकट लेकर झांसी से ललितपुर जा रही थी| तबीयत खराब होने के कारण वह एसी कोच b1 में सवार हो गई |
यह गेट पर बैठी थी जबकि पति कोच में था | रास्ते में कटनी में तैनात टीटीई दिनेश कुमार ने उसे टिकट मांगा| जनरल टिकट दिखाने पर टीटीई अभद्रता करने लगा|
उसने जुर्माना भरने की बात कहते हुए बदतमीजी करने से मना किया| महिला का आरोप है कि टीटीई ने उसे अकेला समझकर छेड़खानी की और एक तरफ ले जाने लगा| इस पर उसने टीटीई को बताया कि उसके पति सरकारी कार्य से झांसी गए थे| वह भी इसी कोच में है |
इसके बाद उसने पति के पास पहुंचकर पूरी बात बताई | तभी टीटीई पीछा कर आया और उसके पति बात साथी पुलिस कर्मी से भी अभद्रता की| पति ने फोन पर जीआरपी ललितपुर से शिकायत की | इस पर जीआरपी टीटीई को पकड़ थाने ले गई |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *