चेन छीनने वाला निकाला भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष का भतीजा

झाँसी | सीपरी बाजार पुलिस ने बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन खींचने वाले बदमाश को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया | वह भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा का भतीजा निकाला| करीब 3 किलोमीटर तक एक-एक सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पुलिस को आरोपी के बारे में पता चला| पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद आरोपी युवक से चेन बरामद की है | आरोपी को जेल भेज दिया गया|
आवास विकास कॉलोनी निवासी संजय कुमार पांडे की पत्नी निशि पांडे 21 अक्टूबर को पैदल नंदनपुरा की ओर जा रही थी| तात्या टोपे पार्क के पास स्कूटी पर सवार नकाबपोश युवक उनके गले से सोने की चेन खींचकर निकाल भाग | सीपरी पुलिस हरकत में आई | तुरंत आसपास के सीसीटीवी खागाले गए | पुलिस को हिंगन कटरा निवासी दीपांशु मिश्रा के बारे में पता चला| शनिवार को रॉयल सिटी गेट नंबर 2 के पास उसके मौजूद होने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई| आरोपी को घेर कर पकड़ लिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *