पुणे/सतारा | महाराष्ट्र के सतारा जिले में महिला डॉक्टर आत्महत्या मामले में पुलिस ने शनिवार सुबह सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बनकर को गिरफ्तार कर लिया | डॉक्टर ने हथेली पर लिखित सुसाइड नोट में पुलिस उप निरीक्षक गोपाल बढ़ने और प्रशांत पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे| प्रशांत उसी घर के मकान मलिक का बेटा है, जहां डॉक्टर रहती थी|
पुलिस ने प्रशांत को पुणे से पकड़ा| डॉक्टर ने आत्महत्या से पहले उससे फोन पर बात की थी| प्रशांत को अदालत ने चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया| दूसरे आरोपी गोपाल की तलाश जारी है | सतारा के सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने खुदकुशी के पहले चार पन्नों का सुसाइड नोट भी छोड़ा है| इसमें गोपाल बढ़ने पर चार बार दुष्कर्म करने और अभियुक्तियों के लिए फर्जी फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने का दबाव डालने का आरोप है|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
महाराष्ट्र: डॉक्टर आत्महत्या मामले में सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार
