झाँसी | बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवर्ती तूफान मोंथा का असर मंगलवार को भी देखने को मिला| बादल छाए रहने से दूसरे दिन भी सूरज नहीं निकला| हवा चलने से ठंडक बड़ गई | तापमान लुढ़कने से लोग स्वेटर और जैकेट पहने नजर आए | मौसम विभाग में कल भी बारिश के आसार जातये है|
मंगलवार सुबह से ही कहीं बादल छा गए थे और 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी| इससे मौसम ठंडा हो गया | अधिकतम तापमान लुढ़ककर 23.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया| जो सामान्य से 9.4 डिग्री कम है| वहीं न्यूनतम पर 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो की समान से 1.3 डिग्री अधिक है|
कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि आगामी चार-पांच दिनों के दौरान माध्यम से खड़े बादल छाए रहेंगे| 30 और 31 अक्टूबर को मध्यम वर्षा होने की संभावना है| किसानों को सलाह दी कि आगामी चार-पांच दिनों के दौरान रवि फसलों कि बोआई का कार्य स्थगित रखे |
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
दूसरे दिन भी नहीं निकला सूरज, हवा में बढ़ाई ठंड
