मुंबई- विराट कोहली के रेस्टोरेंट One8 Commune का महंगा मेन्यू वायरल

● राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पंजाब और पुद्दुचेरी के स्थापना दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

● प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ जाएंगे, राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोहों में होंगे शामिल

● लखनऊ- बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को राहत कार्यों में पूरी तत्परता बरतने के निर्देश दिए, कहा प्रभावितों को तुरंत राहत राशि वितरित करें और फसल नुकसान का सर्वे कराएं

● गोरखपुर- मुख्यमंत्री योगी ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए

● रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मलेशिया के कुआलालंपुर में 12वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक (ADMM-Plus) में भाग लेंगे

● अयोध्या- पंचकोसी परिक्रमा का शुभारंभ सुबह 4:02 बजे हुआ, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठी रामनगरी, रात 2:57 बजे तक चलेगी परिक्रमा

● दिल्ली- खराब AQI के चलते आज से BS-VI मानक से नीचे के सभी कॉमर्शियल वाहनों की एंट्री बैन, केवल BS-VI, CNG, LNG और EV वाहनों को अनुमति

● लखनऊ- बसपा की बड़ी बैठक आज, मायावती ओबीसी समाज भाईचारा सम्मेलन को करेंगी संबोधित, EVM और SIR पर भी होगी चर्चा, समर्थकों ने कहा 2027 में मायावती को बनाएंगे मुख्यमंत्री

● मुंबई- विराट कोहली के रेस्टोरेंट One8 Commune का महंगा मेन्यू वायरल, ₹118 की रोटी और ₹748 का चीज़केक देखकर यूजर्स ने की आलोचना

● जर्मनी- भारत की उन्नति हुड्डा हाइलो ओपन सुपर-500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स सेमीफाइनल में पहुंचीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *