पीएम मोदी: क्या मेरा इलाज करोगी बच्ची बोली- बिल्कुल… सबका करूंगी

रायपुर | जब तुम डॉक्टर बनोगी तब तक तो हम बूढ़े हो जाएंगे | क्या तुम हमारा भी इलाज करोगी? पीएम नरेंद्र मोदी ने यह सवाल एक ऐसी बच्ची से पूछा, इसके दिल का 6 माह पहले ही ऑपरेशन हुआ था और उसका सपना डॉक्टर बनने का है| बच्ची ने पीएम के सवाल पर मुस्कुराते हुए जवाब दिया…. हां बिल्कुल करूंगी….. मैं सब का इलाज करूंगी|
पीएम शनिवार को छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साइ संजीवनी अस्पताल में जन्मजात हृदय रोगों का इलाज कर चुके 2500 बच्चों से मिलने पहुंचे थे| इस दौरान उन्होंने कहा मुझे दिल की बात करनी है, कौन करेगा? तब कई बच्चों ने उनसे अपने सपने साझा किया | बच्चे अपने पीएम मोदी को पाकर उत्साहित थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *