90 लीटर कच्ची शराब बरामद

झाँसी | आबकारी विभाग की टीमों की तरफ से चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को लक्ष्मी तालाब, नारायण बाग के पास, मछली मंडी, सब्जी मंडी, ग्राम मदरवास, कटेरा व डेरा मगरवारा, बगरा सेकरा में दविश की गई| 90 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 1200 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया | टीम में आबकारी अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव, हर्ष बाबू आदि शामिल रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *