चैंपियन बेटियां, भारत को पहली बार विश्व कप का ताज

नवी मुंबई | महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में देश की बेटियों ने इतिहास रचते हुए पहली बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया | शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा के करिश्माई प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया| इसके साथ ही दो बार विश्व कप फाइनल में मिली हर के गम को हरमनप्रीत कौर की टीम ने विजेता बनकर दो दिया |
चोटिल प्रतिका रावल की जगह सेमी फाइनल से टीम में शामिल की गई शैफाली ने पहले बल्ले से 78 गेंद में 87 रन बनाए, उसके बाद दो विकेट भी चटकाए |वही,दीप्ति शर्मा ने पहले 58 गेंद में 58 बनाकर टिंकू 298 रन तक पहुंचाया, फिर 5 विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका टीम को घुटना देखने पर मजबूर कर दिया|
कप्तान लौरा वोलेवर्ड (101) की सातकीय पारी के बावजूद अफ्रीका टीम 45.3 ओवर में 246 रन ही बना सकी | दीप्ति ने जैसे ही दसवां विकेट लेकर विश्वविजेता होने का सपना हकीकत में बदला, स्टेडियम झूम उठा | आतिशबाजी से ऐसा नहाया मानो फिर दिवाली आ गई हो| बेटियों की उसे उपलब्धि से पूरा देश जश्न में डूब गया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *