वृद्धा को महिलाओं ने पिटा

मऊरानीपुर | सब्जी तोड़ने से मना करने पर एक वृद्धा की कुछ महिलाओं ने पिटाई कर दी | घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है| वृद्धा ने घटना की शिकायत पुलिस से की है| लेकिन 7 दिन बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई|
ग्राम देवरी निवासी बुजुर्ग महिला शीला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया, जिसके जरिए बताएं कि 27 अक्टूबर को उसके पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने उसके बगीचे में लगी तोरई तोड़ ली |
इसका जब उसने उलाहना दिया तो विपक्षियों की महिलाओं ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गई | घटना की शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपियों पर महज शांतिभंग की कार्रवाई की| इस संबंध में देवी चौकी प्रभारी दीपक तोमर ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *