बिलासपुर | छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास पैसेंजर ट्रेन(मेमू) व मालगाड़ी की भीषण टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हो गए | हादसा मंगलवार शाम तब हुआ, जब मेमू ट्रेन पड़ोसी कोरबा जिले के गेवरा से बिलासपुर जा रही थी| दोनों ट्रेनें एक ही पटरी पर एक ही दिशा में जा रही थी| मेमू ट्रेन ने मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मारी|
रेलवे बोर्ड के मुताबिक, आशंका है कि मेमू ट्रेन के चालक ने लाल सिग्नल नजरअंदाज किया, जिससे हादसा हुआ | विस्तृत जांच के बाद ही सही कारण का पता चल सकेगा| अधिकारियों ने बताया, टक्कर इतनी भीषण थी कि मेमू का कोच मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया | सूचना मिलते ही प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू किया एवं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया|
बिलासपुर के कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि देर रात दो दो लोग ट्रेन के क्षतिग्रस्त हुए कोच में फंसे हुए थे, जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही थी| कुछ घायलों की हालत गंभीर है| जिससे मृतक संख्या बढ़ाने की आशंकाएं जताई जा रही है |
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
पैसेंजर ट्रेन व मालगाड़ी की भीषड़ टक्कर टक्कर
