झाँसी | राप्तीसागर एक्सप्रेस के एसी कोच में 9 दिन पहले 17 लाख के जेवरात से भरे पर चोरी हो गई थी| इस प्रकरण में जीआरपी ने थीथिलता बरतने पर स्क्वाड में तैनात दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है | वही, जीआरपी ने चोरी प्रकरण में कोच अटेंडेंट वह पैंटीकार के वेंडरों सहित 6 संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की| जीआरपी बदमाशों की तलाश में गोरखपुर पहुंची है|
तिरुवनंतपुरम से गोरखपुर जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस में 27 अक्टूबर को लखनऊ के वनस्पति अनुसंधान केंद्र के प्रचार मनीष कुमार पत्नी भाग्यश्री के साथ हिंगनघाट से लखनऊ के लिए यात्रा कर रहे थे| वह एचऐ-1 कोच की सीट 13 एवं 14 पर सवार थे | मनीष कुमार ने जीआरपी में तहरीर दी कि उनकी पत्नी की नींद झांसी में खुली तो उन्होंने देखा पर्स गायब है| पर्स में करीब 17 लाख रुपए की ज्वेलरी रखी थी |
इधर, एसपी रेलवे विपुल कुमार श्रीवास्तव ने स्क्वाडकर्मियों की लापरवाही मानते हुए ध्रुव यादव व आर् एन यादव को लाइन हाजिर कर दिया |
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
ट्रेन में चोरी के मामले में दो लाइन हाजिर
